Tarn Taran : कीर्तन के बाद दरबार साहिब के सरोवर में कूदा व्यक्ति, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 12:44 PM (IST)

तरनतारन (रमन): डेरा दरबार साहिब तरन तारन में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दीवान हॉल में कीर्तन सुनने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति अचानक सरोवर में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति पहले कीर्तन सुन रहा था और कुछ ही देर बाद वह सरोवर की ओर गया और पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान पास मौजूद श्रद्धालुओं ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रबंधकों द्वारा गोताखोरों को बुलाया गया, जो काफी देर बाद मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के अनुसार, सरोवर में सर्च अभियान लगातार जारी है। वहीं, मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रबंधन व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठाए हैं कि इतनी भीड़ के बावजूद रैस्क्यू टीम पहले से तैनात क्यों नहीं थी। गुरुद्वारा साहिब के हैड ग्रंथी सतपाल सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और वह अचानक सरोवर में कूदा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News