1 करोड़ से बस एक नंबर दूर! टिकट देखते ही शख्स का गिरा BP, दुकान पर मच गई अफरा-तफरी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 01:13 PM (IST)

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का में एक व्यक्ति नागालैंड स्टेट लाटरी का एक करोड़ रुपये का इनाम महज एक अंक से चूक गया। यह जानकारी मिलने पर लाटरी टिकट खरीददार पवन कुमार का बीपी अचानक कम हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। लाटरी विक्रेता ने तुरंत उन्हें नींबू पानी और कोल्ड ड्रिंक पिलाकर राहत दी।

पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने फाजिल्का के मेहरियां बाजार में रूप चंद लाटरी वालों से नागालैंड स्टेट लाटरी का टिकट नंबर 61B 49531 खरीदा था। लाटरी का परिणाम कल रात आठ बजे घोषित हुआ था। आज सुबह जब वह अपनी टिकट का नंबर मिलाने के लिए रूप लाटरी की दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनका टिकट एक अंक से एक करोड़ रुपये का इनाम चूक गया है। उनके पास टिकट नंबर 61B 49531 था, जबकि 41B 49531 पर एक करोड़ रुपये का इनाम लगा था। यह देखकर पवन कुमार की धड़कनें बढ़ गईं और उनका बीपी अचानक गिर गया। उनकी बिगड़ती तबीयत देख लाटरी विक्रेता बोबी ने तुरंत उन्हें नमक मिलाकर नींबू पानी पिलाया और एसी की हवा में बिठाकर सांत्वना दी। इसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

लाटरी विक्रेता बोबी ने पवन कुमार को सांत्वना देते हुए कहा कि अगर आज किस्मत एक करोड़ के करीब आकर चूक गई है, तो आने वाले समय में वे अन्य लाटरी टिकटों में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। पवन कुमार को एक अंक से इनाम चूकने के बावजूद 10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। साथ ही, उन्हें 7 करोड़ रुपये के राखी बंपर का एक नया टिकट भी दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News