पंजाब में बड़ी वारदात, तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति को उतारा मौ/त के घाट

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 01:00 PM (IST)

अजनाला : पुलिस थाना रमदास के अंतर्गत आते गांव लक्खूवाल में बीती रात झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में थाना रमदास के मुख्य अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि गुरभेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लक्खूवाल ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि गत 6 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने रिश्तेदारी में लगते चाचा गुरदेव सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी लक्खूवाल से साथ अपनी धान की फसल की को देखने गया था।   

अंधेरा होने के कारण हाथ में टॉर्च जलाई हुई थी। इस दौरान उन्होंने टॉर्च की रोशनी में देखा कि हरजीत सिंह, जगजीत सिंह उर्फ ​​जग्गा पुत्र लक्खा सिंह, लक्खा सिंह, मक्खन सिंह पुत्र अमर सिंह और गुरजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी लक्खूवाल आदि अपने हाथों में हथियार पकड़ कर खड़े थे। उन्होंने उन्हें देखा और साथ ही लक्खा सिंह ने ललकारते हुए कहा कि पकड़ लो आज इन्हें झगड़ा करने का मजा चखा दें।   

इतना कहते ही उक्त सभी व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान गुरदेव सिंह के सीने में बरछा लगने से वह जमीन पर गिर गया और उस पर भी कई वार किए गए। उसके शोर मचाने पर उक्त व्यक्ति अपने हथियरों सहित वहां से भाग गए। इसके बाद मनप्रीत सिंह पुत्र  गुरदेव सिंह द्वारा वाहन का प्रबंध कर गुरदेव सिंह को अजनाला के निजी अस्पताप में इलाज के लिए ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गुरभेज सिंह के बयानों पर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News