''लव मैरिज'' का खूनी अंत! दूसरी महिला की खातिर पति ने दिया इस वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 12:43 PM (IST)

भोगपुर : थाना भोगपुर के गांव माधोपुर में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका पूनम के पिता ओंकार सिंह निवासी जंडीर थाना भोगपुर ने  पुलिस को दर्ज करवाए अपने बयानों में बताया कि उसकी बेटी पूनम परमजीत पुत्र मोहनलाल से प्यार करती थी।

यह भी पढ़ें : 5 बार फिल्मी सितारों के दम पर इस Seat पर जीत हासिल करने वाली BJP अब किस चेहरे पर लगाएगी दाव?

इसके बाद उन्होंने दोनों की शादी करवा दी और इस शादी के बाद उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ, जो अब चार साल का है। पूनम के पिता ने बताया कि शादी के दो साल बाद ससुराल परिवार पूनम को तंग-परेशान करने लग गया। पूनम ने पहले बताया था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ भी संबंध रखता है।   

यह भी पढ़ें : Punjab में  Sunny Deol और  Ajay Devgn की चल रही शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा

इसके बाद धीरे-धीरे घर में झगड़ा शुरू हो गया। पूनम के पिता ने आगे बताया कि पूनम अपनी सास-ससुर और जेठ को भी पति की करतूत के बारे में बताया पर किसी ने भी उसकी बात की ओर ध्यान ना दिया। इसके बाद उसके घर में उसका शव मिला, जिसके गले पर निशान हैं। इन निशानों को देख कर लगता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।  

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव: कांग्रेस द्वारा इस पूर्व सांसद को पटियाला से टिकट देने की अटकलें तेज

भोगपुर पुलिस ने पूनम के पति परमजीत बंसल, ससुर मोहन लाल, सास मनप्रीत कौर और जेठ मनोज कुमार के खिलाफ धारा 302, 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि चार आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 2  की तलाश जारी है। पूनम का पति परमजीत बंसल और ससुर मोहन लाल के भोगपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash