अमित शाह की रैली में बिगड़ी भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत, अस्पताल में मौ+त
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 04:58 PM (IST)
जालंधर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली में पहुंचे एक भाजपा कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रजनीश सहगल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस पंडाल में प्रवेश करने वाले लोगों की गेट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रजनीश सहगल अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। मामले में फिलहाल अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

