पूर्व बैंक कैशियर ने फंदा लगा कर दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 11:00 PM (IST)

जालंधर (वरुण): बैंक इंक्लेव में रहते 68 साल के बैंक के पूर्व कैशियर दर्शन सिंह ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले दर्शन सिंह ने सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें आरोप लगाए कि दूसरी पत्नी उसे काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान कर रही है जिसके चलते वह जान दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और विदेश में रहते पहले विवाह से हुए दो बेटों के आने पर कानूनी कारवाई होगी।

थाना सात के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी बैंक इंकलेव ने करीब दस साल पहले दूसरी शादी करवाई थी। पहले विवाह से उसके दो बेटे हैं जिनमें से एक इंग्लैंड रहता है जबकि दूसरा अमेरिका में है। जिस महिला के साथ दूसरा विवाह करवाया था उसकी भी यह दूसरी मैरिज थी और पहले विवाह से उसकी एक बेटी है। इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि दर्शन सिंह ने अपने घर में फँदा लगा कर खुदकुशी कर ली। वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। 



पता लगा कि जब दर्शन सिंह की दूसरी पत्नी व बेटी शॉपिंग के लिए गए थे तो दर्शन सिंह ने फंदा लगा लिया। दर्शन सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमें लिखा था कि उसकी दूसरी पत्नी काफी समय से उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रही है। पत्नी से तंग आ गया हूं जिसके कारण जान दे रहा हूं। पुलिस की माने तो प्राप्टी के कारण पति पत्नी में कुछ विवाद था। 

इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि एक दो दिन में दर्शन सिंह के बेटे आ जाएंगे जिसके बाद सारी असलीयत सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दर्शन सिंह की दूसरी पत्नी खिलाफ कोई कानूनी कारवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि बेटों के बयानों पर अगली कारवाई होगी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है जबकि दर्शन सिंह की दूसरी पत्नी को नजरबंद किया हुआ है। यह भी जांच में सामने आया कि आखरी बार दोनों में पैसों को लेकर भी झगड़ा हुआ था। 

Mohit