पंजाब में बड़ी वारदात, घर में घुसे युवक की गोली मारकर ह/त्या

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2024 - 01:33 PM (IST)

मल्लांवाला : फिरोजपुर में बड़ी वारदात होने की खबर मिली है। थाना मल्लांवाला के अंतर्गत आते गांव दुला सिंह वाला में एक युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गत रात सतनाम सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी कमाला मिड्डू गांव दुला सिंह वाला, बचितर सिंह पुत्र सलविंदर सिंह के घर में दाखिल हुआ जब बचितर सिंह को सतनाम के घर दाखिल होने का पता चला तो उसने अपनी 315 बोर की रायफल से गोली मार कर सतनाम सिंह की हत्या कर दी।   

इस घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. बलकार सिंह फिरोजपुर और बलराज सिंह एस.एच.ओ. मल्लांवाला पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पार्टी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. बलकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला अवैध संबंधों का लग रहा है बाकी मामले की जांच के बाद ही सच सामने आएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash