बैंक खाते से मैनेजर ने किया 5 करोड़ का घपला, गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 02:44 PM (IST)

बटाला (साहिल): थाना कादियां की पुलिस ने बैंक के ग्राहकों के खातों से छेड़छाड़ करके करोड़ों रुपए का घपला करने वालों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सर्बजीत सिंह ब्रांच मैनेजर सहकारी केन्द्रीय बैंक ब्रांच कादियां पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्रेटर कैलाश बटाला ने बताया कि 27 जनवरी को बैंक द्वारा सी.बी. के काम और कर्ज खातों आदि की चैकिंग करवाने के लिए ड्यूटी की गई। चैकिंग टीम द्वारा अपनी प्राथमिक पड़ताली रिपोर्ट में बताया गया कि ब्रांच से संबंधित विभिन्न कर्ज खातों में करोड़ों का गबन किया हुआ है।

इस गबन में कीर्तन सिंह सहायक मैनेजर पुत्र दलबीर सिंह गांव मंड, प्रितपाल सिंह लेखाकार सी.बी. ब्रांच बटाला पुत्र बचन सिंह गांव भाम, विशाल लेखाकार सी.बी. ब्रांच बटाला पुत्र कृष्ण चंद कादियां चुंगी बटाला ने एकजुट होकर बैंक में ग्राहकों के खातों से छेड़छाड़ करके 5,16,30,200 रुपए का गबन किया हुआ है। इस संबंधी सर्बजीत सिंह के बयान पर उक्त तीनों व्यक्तियों पर केस दर्ज कर लिया गया था, जिसके बाद सारी तफ्तीश करने के बाद आरोपी प्रितपाल सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी भाम को गिरफ्तार कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News