दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने जा रहे मंडेर के किसान की हादसे में मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 05:27 PM (IST)

काठगढ़ (राजेश शर्मा): काठगढ़ के नजदीक पड़ते गांव हसनपुर मंडेर के एक किसान सुरिन्दर सिंह की दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए जाते समय हादसा होने के कारण मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए नंबरदार जसबीर सिंह ने बताया कि गांव हसनपुर मंडेर का किसान सुरिन्दर सिंह (50) पुत्र मेजर सिंह अपने ट्रैक्टर ट्राली में 10 -12 किसानों को लेकर दिल्ली में किये जा रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहा था।

इस दौरान बीते दिनों जब वह दिल्ली से पीछे सोनीपत के नज़दीक पहुंचा तो रात 8 - 9 बजे के करीब वह ट्रैक्टर ट्राली को एक साईड पर लगा कर किसी काम के लिए रोड क्रास कर रहा था कि अचानक उसे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिस कारण किसान ने मौके पर ही मौत हो गई। किसान सुरिन्दर सिंह की मौत की घटना सुन कर गांव में शोक की लहर छा गई और उसके मृतक शरीर को लेने के लिए पारिवारिक मैंबर सोनीपत के लिए रवाना हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News