मनीष तिवारी ने रेल प्रोजैक्टों को लेकर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 12:30 PM (IST)

जालंधर (धवन): कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी ने आज केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से रेलवे प्रोजैक्टों को लेकर उनके कार्यालय में मुलाकात की। तिवारी ने रेलवे मंत्री के ध्यान में बलाचौर में रेल संपर्क का मामला लाते हुए कहा कि आजादी प्राप्ति के 72 वर्षों के बावजूद अभी तक बलाचौर को रेल संपर्क से जोड़ा नहीं जा सका है। |

उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि 3 प्रकार से बलाचौर को रेलवे लाइन से जोड़ा जा सकता है-गढ़शंकर तथा श्री आनंदपुर साहिब  के मध्य रेल ङ्क्षलक स्थापित करके जिसका सर्वे रेलवे द्वारा किया जा चुका है। इसी तरह से राहों से रोपड़ के मध्य भी रेल लिंक स्थापित करके बलाचौर को इससे जोड़ा जा सकता है। तीसरा राहों से समराला के मध्य रेल लिंक स्थापित किया जाना चाहिए जिसका भी सर्वे रेलवे द्वारा पूरा किया जा चुका है। 

तिवारी ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है तथा राज्य में रेल लिंक के साथ सभी शहरों व कस्बों को जोडऩा अनिवार्य है। देश में सुरक्षा की दृष्टि से भी ऐसा करना जरूरी है। उन्होंने पीयूष गोयल से कहा कि वह इस मामले में व्यक्तिगत दखल देकर लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरी करें। गोयल ने सांसद तिवारी को भरोसा दिया कि वह बलाचौर को देश के रेलवे मानचित्र पर लाएंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान भी तिवारी ने कहा था कि वह बलाचौर को रेल ङ्क्षलक के साथ जोड़ेंगे तथा उसे देखते हुए ही उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात की। 
 

Vatika