पंजाब की एक्साइज पॉलिसी दिल्ली के इस नेता के घर की गई तैयार, सिरसा ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 03:30 PM (IST)

चंडीगढ़(हरिश्चंद्र): भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि पंजाब की एक्साइज पॉलिसी दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी के जरिए आम आदमी पार्टी की सरकार बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाकर पंजाब को लूटने की तैयारी में है इसलिए उन्होंने इस संबंध में ई.डी. और सी.बी.आई. को शिकायत भी दर्ज करवाई है।

सिरसा ने दावा करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब के अफसर जो पॉलिसी तैयार कर रहे थे, उसे तैयार करने से इंकार कर दिया था जिसके बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हस्तक्षेप किया। सिरसा ने दावा किया कि 30 मई को एक्साइज कमिश्नर वरुण रुज्म, फाइनैंशियल कमिश्नर के.ए.पी. सिन्हा, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, राघव चड्ढा, ज्वाइंट कमिश्नर नरेश दुबे आदि की सिसोदिया के घर पर बैठक हुई। इसके सारे सबूत उनके पास हैं और वह आने वाले समय में इसे सार्वजनिक भी करेंगे।

सिरसा ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो वह उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा कर दिखाएं या मानहानि का दावा करें। सिरसा ने दावा किया कि जो पॉलिसी तैयार की गई है वह बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाएगी। वही, पॉलिसी पंजाब में लागू की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार या अफसरों में हिम्मत है तो वह इस बात से इंकार कर दे कि पॉलिसी सिसोदिया के घर पर नहीं तैयार हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पॉलिसी को शराब कंपनियों के कारिंदों के कहने पर तैयार किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News