श्री गुरु नानक देव जी बारे गलत तथ्य पेश करने पर मनजिन्दर सिरसा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 10:53 PM (IST)

चंडीगढ़ : भाजपा के सिख नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिन्दर सिंह सिरसा ने कहा है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल दौरान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से गुरु नानक देव जी बारे तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश करना सिखी के खिलाफ एक तयशुदा साजिश है। आज यहां पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से प्रकाशित की गई पुस्तक में गुरु नानक देव जी बारे तोड़-मरोड़ कर पेश किए गए तथ्यों की कापी पर सरदार सिरसा ने कहा कि यह हैरानी वाली बात है कि कांग्रेस के राजकाल में ही सिखी के खिलाफ ऐसीं साजिशें सामने आतीं हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि ऐसा हुआ है। इससे पहले भी कांग्रेस सरकार पर गुरमुखी भाषा और पंजाबी संस्कृति बारे तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश करने के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह सिखी और पंजाबियत के खिलाफ एक साजिश के अंतर्गत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी सिर्फ सिखों के ही पहले गुरु नहीं हैं, बल्कि समुची मानवता के गुरु हैं जिन्होंने दुनियां को ज्ञान बांटते हुए अकाल पुरुष के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब बारे ऐसी जानकारी छापना भारी गुनाह है। उन्होंने कहा कि इस गुनाह के पीछे साजिश का पता लगाया जाना चाहिए और इस गुनाह के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सिरसा ने कहा कि सिख कौम अपने गुरु बारे तथ्य तोड़-मरोड़ कर पेश करना कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की जिम्मेदारी बनती है कि वह सारे मामले की जांच के हुक्म दें और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई यकीनी बनाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News