नए विवाद में घिरी मान सरकार, जानें क्या पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2022 - 02:44 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार विधायकों को मंत्री स्तर के सरकारी कोठिया अलॉट करके विरोधियों के निशाने पर आ गई है। दरअसल पंजाब सरकार ने पुरानी परंपराओं को बदलते हुए कुछ विधायकों को मंत्री स्तर पर सरकारी कोठिया अलॉट की थी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव को मंत्री स्तर का सरकारी आवास अलॉट किया गया है। इस मामले को लेकर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर संबंधित सूची प्रकाशित कर सरकार को घेरा है। प्रताप सिंह बाजवा ने फेसबुक पर लिस्ट शेयर करते हुए कहा कि 70 वर्ष में किसी भी पार्टी ने कभी किसी विधायक को मंत्रियों वाला घर अलॉट नहीं किया, लेकिन अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की अवहेलना करते हुए पार्टी विधायक बलजिंदर कौर को सेक्टर 39 चंडीगढ़ में हाउस नंबर 951 अलॉट किया किया। 

इसी तरह, मोहाली विधायक कुलवंत सिंह को 964 और डेरा बस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को मंत्री आवास संख्या 965 आवंटित किया गया है। प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इसी तरह सभी परंपराओं और कानून को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव सुखबीर सिंह को भी सरकारी मकान नं. 11 सेक्टर 7 अलॉट किया गया है।  विपक्ष के नेता ने अपने फेसबुक पेज पर सरकारी आवासों के आवंटन के संबंध में आम राज्य प्रबंध  के आदेश की एक प्रति सांझी करते हुए फैसले पर सवाल उठाए हैं।  

बाजवा ने कहा कि यह वास्तव में पंजाब का बदलाव है। क्या विधायकों को भी मिलेगी मंत्रिस्तरीय सुविधाएं? पंजाब में आप के ऑपरेशन लोटस का शोर, क्या इन सुविधाओं को देना पार्टी में  बागी आवाजों को शांत करने का संकेत तो नहीं दे रहा? क्या मुख्यमंत्री सहित आम आदमी पार्टी सरकार का कोई मंत्री या विधायक पंजाब की जनता को यह समझाने की कोशिश करेगा कि तीन विधायकों को मंत्री आवास कैसे अलॉट किए गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News