अहम खबर: नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में मान सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 03:18 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करनी की तैयारी में नजर आ रहे हैं जिसके चलते उन्होंने कानून व्यवस्था पर आज आला अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की। इस दौरान उन्होंने नशे से जुड़े कानूनों में संशोधन पर विचार किया। गंभीर मामलों में संपत्ति को अटैच करने और कुर्क करने पर भी चर्चा की। जबरन वसूली वाली कॉलों पर भी पंजाब सरकार सख्त एक्शन में दिखाई दी। 

सी.एम. मान ने गांव पंचायतों आदेश जारी किया कि वे प्रस्ताव पारित करे।  उन्होंने कहा कि नशा मुक्त गांवों की पंचायतों को सरकार की ओर से ग्रांट दी जाएगी। पंचायत अगर अपने गांव को नशा मुक्त करती है तो उसे चंडीगढ़ में सम्मानित किया जाएगा। उनका खास ख्याल रखा जाएगा। साथी ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त  होते हुए कहा कि नशा तस्करी मामलों में स्थानीय एस.एच.ओ. की जिम्मेदारी तय होगी। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिनों पहले संगरूर में एक गांव की पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया था जो भी गांव में नशा बेचेगा उसे 5000 रुपए जुर्माना होगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila