भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार का एक और एक्शन, 5 लोगों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 12:40 PM (IST)

लुधियानाः एंटी करप्शन एक्शन लाइन नंबर जब से जारी हुआ है तब से आए दिन भ्रष्टाचार की परतें सबके सामने खुलनी शुरू हो गई है। हर रोज कोई न कोई नया मामला सामने आ रहा है। इसी दौरान लुधियाना से नाजायज माइनिंग को लेकर खबर सुनने को मिली है। जानकारी अनुसार लुधियाना के गांव कूम कलां में नाजायज माइनिंग को लेकर कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही की शिकायत एंटी करप्शन एक्शन लाइन नंबर पर आई थी जिसके चलते 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि इस नाजायज माइनिंग पर एम.एल.ए. हरदीप मुंडिया के कहने पर कार्यवाही की गई है। 

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर हुई दोस्ती बदली प्यार में, पंजाब के युवक ने रचाया अमरीकन लड़की से विवाह

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के हलका साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडिया द्वारा थाना कूमकलां के अधीन आते गांव बलीएवाल में चल रही रेत की अवैध खड्ड पर 24 मार्च को छापेमारी करने के बाद थाना पुलिस ने उपमंडल अधिकारी मनीष बत्तरा के बयान पर 5 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जे.सी.बी. और 3 टिप्पर कब्जे में लिए हैं। थाना पुलिस ने बलीएवाल में गैर-कानूनी तरीके से माइनिंग करने के आरोप में गुरनाम सिंह पुत्र करनैल सिंह गांव कूमकलां, गुरिंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह गांव मियानी, अमनप्रीत सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह गांव गाही भैणी, सतनाम सिंह पुत्र नत्था सिंह गांव कूमकलां, हरकीरत सिंह पुत्र हरजिंद्र सिंह निवासी दोभाआ बैणी, लुधियाना को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया तथा कार्यवाही शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News