मनप्रीत बादल के पिता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 03:09 PM (IST)

पंजाब: पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई, पूर्व सांसद गुरदास सिंह बादल (88) की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाख़िल करवाया  है। जानकारी के अनुसार उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आई. सी. यू. में रखा गया है। फ़िलहाल डाक्टरों की तरफ से उनकी देखभाल की जा रही है। इसकी जानकारी मनप्रीत बादल ने मीडिया को दी है। गुरदास बादल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भाई हैं।

Edited By

Tania pathak