पंजाब की बेटी ने बढ़ाया मान, इटली की नौसेना में शामिल हुई मनरूप कौर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 10:21 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के जालंधर जिले के भंगाला गांव के पंजाबी परिवार की प्रतिभावान बेटी मनरूप कौर ने इटली की नौसेना में शामिल होकर भारत का नाम रोशन किया है। मनरूप कौर के पिता भूपिंदर सिंह और मां जसविंदर कौर इटली के विसेंजा के निकट शहर चियानपो में रहते हैं।

मनरूप ने पिछले वर्ष इटली के रक्षा मंत्रालय द्वारा इतालवी नौसेना में शामिल होने के उद्देश्य से जारी नौसैनिक पदों के लिए आवेदन किया था। परीक्षा में उसने कई कठिन सवालों का जवाब देते हुए लिखित परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए। बाद में, मनरूप ने अपने दैनिक अभ्यास की बदौलत शारीरिक परीक्षा में सभी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पास किया और इतालवी नौसेना अधिकारी बनने के अपने सपने को साकार किया।

मनरूप कौर इटली के सार्डिनिया राज्य में स्थित इतालवी नौसेना के मैडेलेना कोङ्क्षचग सैंटर से 5 सप्ताह का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब मोनफाल्कोन (गोरिसिया) में इतालवी नौसेना के एक भाग के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ‘पंजाब केसरी’ से विशेष बातचीत में मनरूप कौर ने बताया कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें इटली की नौसेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया और हर कदम पर उनका साथ दिया। मनरूप के माता-पिता ने भी अपनी बेटी की इस अनूठी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।

Content Writer

Vatika