भाजपा नेता तरुण चुघ के बेटे की शादी में कई नेताओं ने लिया भाग

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 08:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा) : पंजाब के सीनियर नेता और भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के बेटे वरुण चुघ का विवाह भारतीय फौज परिवार की बेटी शगुन के साथ सम्पन्न हुआ है। दोनों के विवाह कार्यक्रम सादगी के साथ जीरकपुर-मोहाली में गुरुद्वारा नाभा साहब में हुए।

विवाह समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतातरेय, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अनुसूचित जाति कमीशन के प्रधान विजय सांपला, उप मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला, पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीनियर प्रचारक, कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के इलावा अलग-अलग राज्य के सांसद सदस्य उपिस्थत थे। विवाह की सादगी और सैंकड़ों गण्यमान्यों की हाजिरी सभी तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor