भ्रष्टाचार के मामले में कई अधिकारियों पर  गिर सकती है गाज, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 06:31 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिस तरह से  भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मुहिम छेड़ी है, उसके मुताबिक पंजाब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने वाले लोग विजिलेंस टीम के घेरे में आ गए हैं। अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट की बात करें तो भ्रष्टाचार कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। पिछले एक-दो साल में भ्रष्टाचार के कई मामले देखने को मिले हैं, जिनमें कई अधिकारी और कर्मचारी विजिलेंस टीम के हत्थे चढ़े, कुछ लोग जेल में और कुछ जमानत पर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आने वाले दिनों में नगर निगम के अधिकारी और ठेकेदार भी निशाने पर आ सकते हैं, क्योंकि ये सभी विजिलेंस टीम के रडार पर हैं।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ : सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर अहम खबर, नोटिफिकेशन जारी

सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम ने ट्रस्ट के कार्यों की जांच के लिए एक तकनीकी टीम का गठन किया है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी पिछले चेयरमैन के कार्यकाल के दौरान ठेकेदारी फर्मों की गलत तरीके से  पंजीकरण कर अलाट किए गए विकास कार्यों की गहराई के साथ जांच कर सकते हैं।  यह पता लगाने के लिए सरकार को कितने करोड़ का चूना लगाया है। इससे पहले विजिलेंस जांच में यह बात सामने आई थी कि कई ऐसी ठेका फर्में हैं, जिनमें इन लोगों ने खुद काम आवंटित कर सरकारी खजाने से पैसे लिए हैं। विजिलेंस ने ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए हैं। इससे पहले शहरी सुधार ट्रस्ट के अकाउंटेंट विशाल शर्मा निवासी अमृतसर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में  गौतम मजीठिया निवासी ग्रीन फील्ड मजीठा रोड को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में गरमाया माहौल, पुलिस और कांग्रेसी हुए आमने-सामने

आज पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत नगर सुधार ट्रस्ट में तैनात जूनियर इंजीनियर जगजीत सिंह और सेल्स क्लर्क संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर के एस.एस.पी. गुरसेवक सिंह इस मामले के बाद और सख्ती से जांच के लिए तैयार हैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को पंजाब में लागू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

News Editor

Urmila