लॉकडाउन व कर्फ्यू के बीच हुई शादी

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2020 - 09:52 PM (IST)

लुधियाना(सलूजा)- शादी की तारीख पहले से फिक्स थी। लेकिन दुनियांभर में कोरोना वायरस के फैलने से देशभर में लॉकडाउन हो गया। लुधियाना में लॉकडाऊन के साथ ही कफ्र्यू भी लगा हुआ है। स्थानीय जवाहर नगर के रहने वाले प्रेम सागर की शादी की तारीख पहले से ही आज के लिए पक्की हुई। इन हालातों में शादी के लिए जाए तों जाए कैसे।

इसके लिए सबसे पहले दूल्हे प्रेम सागर व दुल्हन वालों ने जिला प्रशासन से बनती मंजूरी ली। बारात जवाहर नगर से स्थानीय शिमलापुरी इलाके में गई। इस शादी समारोह में दोनों परिवारों की तरफ से मिली मंजूरी के मुताबिक सदस्य शामिल हुए। दुल्हा प्रेम सागर अपनी दुल्हन को लेकर परिवारिक सदस्यों के साथ खुशी-खुशी अपने घर लौट आया। दुल्हे प्रेम सागर ने कहा कि रहती जिंदगी तक मौजूदा हालातों में की शादी हमेशा ही याद रहेगी। 

Vaneet