पंजाब के CM चन्नी के बड़े बेटे का होगा विवाह, जानें पूरा प्रोग्राम

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 02:50 PM (IST)

पटियाला(परमीत): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पुत्र का विवाह 10 अक्तूबर को होना है, जिसके संबंध में बीते दिन उनके घर पर भी एक समारोह आयोजित हुआ था। सी.एम. चन्नी के बेटे नवजीत सिंह की शादी सिमरनधीर कौर निवासी मोहाली से होनी तय हुई है। नवजीत ने पंजाब इंजीनियरिंग कालज से सिविल अस्पताल से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री करके फिर पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ पास की है। इतना ही नहीं चन्नी की होने वाली बड़ी बहू सिमरन भी इंजीनियर है। उसने इंजीनियरिंग की है और अब वह एम.बी.ए. कर रही है।

जानकारी के अनुसार 10 अक्तूबर को दिन रविवार को विवाह मोहाली में होगा। इसके बाद गुरू का लंगर भी होगा। शादी के अगले दिन मोहाली में 11 अक्तूबर को शाम 7 बजे अरिस्ता पैलेस, सन्नी एनक्लेव, खरड़ में रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है। समारोह में पारिवारक सदस्यों के अलावा कई दिग्गज नेता भी नजर आएंगे। शादी के कार्ड पहले छपने के कारण उन पर चन्नी को कैबिनेट मंत्री बताया गया है और साथ ही अलग स्लिप में मुख्यमंत्री पंजाब लिखा गया है। चन्नी द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर और हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी न्यौता दिया जा रहा है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal