रिश्ता टूटने के बाद भी नहीं छोड़ा नाबालिगा का पीछा, भगाकर किया ऐसा काम

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 11:16 AM (IST)

तरनतारन(राजू): थाना झबाल पुलिस ने नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर उसके जाली कागजात तैयार करके धोखे से कोर्ट मैरिज करवाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में गांव छापा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता गांव क्यामपुर निवासी बलविन्दर सिंह के साथ किया था। बाद में पता चला कि बलविन्दर सिंह नशे करने का आदी है जिसके कारण उसने रिश्ता तोड़ दिया लेकिन बलविन्दर ने उसकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ा और फोन करता रहा।

गत रात वह खाना खाकर सो गया और अगले दिन जब घर में देखा तो उसकी बेटी गायब थी। तलाश करने पर पता चला कि बलविन्दर सिंह उसकी बेटी को फुसला कर ले गया है और उसने नकली दस्तावेज तैयार करवा कर अदालत में शादी कर ली। उसने बताया कि लड़की की उम्र 2 अप्रैल 2004 के मुताबिक 16 साल बनती है। इस संबंधी ए.एस.आई. गुरमीत सिंह ने बताया कि बयानों के आधार पर बलविन्दर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी क्यामपुर थाना अजनाला के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Sunita sarangal