विवाहित जोड़े की विदेश जाने की इच्छा रही अधूरी, घर में किया Suicide, हालत देख कांप उठे लोग

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 11:53 AM (IST)

दोराहा(विनायक): दोराहा थाना के अधीन पड़ते गांव राजगढ़ में एक युवा दंपति ने दोपहर बाद घर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान दलवीर सिंह (26) वर्ष) पुत्र गुरमीत सिंह और उसकी पत्नी खुशप्रीत कौर (25 वर्ष) निवासी गांव राजगढ़ जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर दोराहा के एस.एच.ओ इंस्पैक्टर दविंदरपाल सिंह, पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने घटना की जांच की और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दंपति की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। और मृतका खुशप्रीत कौर करीब 5 महीने की गर्भवती भी थी। गांव के सरपंच हरतेज सिंह ग्रेवाल ने घटना संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मृतक दलवीर सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था और दोपहर 12 बजे के करीब उसकी विवाहित बहन की उसके भाई और भाभी के साथ फोन पर बातचीत हुई, जबकि मृतका खुशप्रीत कौर की कुछ समय पहले ही अपनी माता के साथ बात हुई थी और घर में कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे मृतक दलवीर सिंह की मां दवा लेने के लिए घर से बाहर गई हुई थी, इस दौरान दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब मृतक की मां दोपहर करीब 2.30 बजे घर पहुंची तो मुख्य गेट बंद था। 

उसके कुछ देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो उसने शोर मचाना आरंभ कर दिया, जिस पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने जोर से दरवाजा तोड़ा और घर में दाखिल हुए। वे सभी घर के अंदर का दर्दनाक ²श्य देखकर कांप उठे। इस बीच पत्नी खुशप्रीत कौर ने मौका पर ही दम तोड़ दिया, जबकि लड़के दलवीर सिंह को गंभीर हालत में दोराहा के सिदू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतका खुशप्रीत कौर को आईलैट्स में 6 बैंड मिले थे और यह दंपति विदेश जाना चाहता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News