घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़! 30 वर्षीय विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सहमा परिवार

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 05:29 PM (IST)

बठिंडा (विजय): बठिंडा में विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव डिख में एक विवाहिता ने घरेलु विवाद के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस संबंध में उसके पति व सास पर केस दर्ज किया है। 

शमशेर सिंह निवासी कलीपुर जिला मानसा ने थाना बालियांवाली पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी बहन राजविंदर कौर (30) की शादी डिख निवासी हरिंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति हरिंदर सिंह व सास वीरपाल कौर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया व उसे प्रताडि़त करने लगे। इस परेशानी से दुखी होकर उसकी बहन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली जिसके लिए उसका पति व सास जिम्मेवार हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति हरिंदर सिंह व सास वीरपाल कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News