बड़ी वारदातः Mobile Charger की तार से विवाहिता को दी रूंह कंपा देने वाली मौत

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 05:24 PM (IST)

लुधियाना: यहां की जैन कालोनी, मुंडिया कलां  में उस समय दहशत फैल गई जब दिन-दिहाड़े संदिग्ध हालात में एक 30 वर्षीय महिला का कत्ल कर दिया गया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार उक्त महिला का कत्ल मोबाइल चार्जर की तार और रुमाल के साथ गला घोट कर किया गया है। मृतका की पहचान मेघा मल्होत्रा पत्नी करन मल्होत्रा निवासी जैन एन्कलेव, मुंडिया कलां, लुधियाना के रूप में हुई है। मृतका का पति करन मल्होत्रा अकाऊंटस का काम करता है, और इनका एक अढ़ाई साल का बच्चा भी है।

पुलिस का कहना है कि कत्ल में चाकू का प्रयोग भी की गई है। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच करने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जांच के बाद ही कत्ल को लेकर खुलासा हो सकेगा।

Content Writer

Vatika