ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने उठाया खतरनाक कदम, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 09:21 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए मारपीट होती थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी। महिला का 5 महीने का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने लड़की को एक बार भी उसके मायके नहीं आने दिया और अब जब एक बार उसे मायके भेजा ही तो उसने तंग-परेशान होकर उक्त कदम उठा लिया। परिजनों द्वारा लड़की की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 

जिक्रयोग्य है कि महिला के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत करते ससुरालियों और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग-परेशान किया जाता था और उसे मायके से कम दहेज लाने के ताने मारे जाते थे। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष उसे 5 लाख रुपए और दहेज की मांग कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने उक्त खौफनाक कदम उठाया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News