भयानक सड़क हादसा, जीप व कार में जबरदस्त टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 03:02 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया) : दीनानगर के सिंघोवाल बाईपास पर आज सुबह एक बोलेरो जीप और बलेनो कार के बीच भयानक सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गाड़ियां अलग-अलग दिशाओं से आ रही थीं, तभी अचानक दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बलेनो कार बेकाबू होकर सड़क के बीच डिवाइडर से टकराकर वहीं पलट गई। हादसे के दौरान कार चला रहा युवक बाल-बाल बच गया, उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और मदद के लिए आगे आए।
हादसे की सूचना मिलते ही दीनानगर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक्सीडेंट का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, दोनों ड्राइवर एक-दूसरे पर इल्ज़ाम लगा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

