फिरोजपुर कैंट में निवेदीयम स्वीट्स एंड बेकर्स में भीषण आग, लाखों का नुकसान
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 11:50 AM (IST)
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर कैंट के जीटी रोड स्थित प्रसिद्ध निवेदीयम स्वीट्स एंड बेकर्स में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं ने कुछ ही देर में पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान में गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

