स्क्रैप वर्कशॉप में भीषण आग, दर्जन से अधिक गाड़ियां जलकर राख
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 02:47 PM (IST)
मोगा (कशिश) : मोगा के अमृतसर रोड पर बुगीपुरा बाईपास पर मौजूद बाबा खेत्रपाल स्क्रैप वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि वर्कशॉप में खड़ी स्क्रैप गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में करीब 15 से 20 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। वर्कशॉप के मालिक के मुताबिक, इस हादसे में करीब 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

