चंडीगढ़ में चलती BMW कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते बनी आग का गोला

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 06:31 PM (IST)

चंडीगढ़: शहर के एयरपोर्ट रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती BMW कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार आग के गोले में तब्दील होती दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने की शुरुआत एक छोटी चिंगारी से हुई, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग लगने के बाद कार से बम फटने जैसी तेज आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।

घटना के बाद हड़कंप मच गया और लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News