माता वैष्णो देवी यात्रा हुई और आसान, साबरमती एक्सप्रेस को कटड़ा तक चलाने की मंजूरी

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 09:40 AM (IST)

पठानकोट(हरजिंदर सिंह गोराया): माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब समेत पश्चिमी भारत से जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले यात्रियों का रेल सफर अब और आसान होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक करने को मंजूरी दे दी है।

इस फैसले के बाद गुजरात और राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं को कटड़ा पहुंचने के लिए अब बीच में ट्रेन बदलने या अन्य साधनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। ट्रेन सीधे कटड़ा तक पहुंचेगी, जिससे यात्रियों का समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बचेंगे।

हर वर्ष देशभर से लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचते हैं। रेलवे के इस फैसले को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और पंजाब के यात्रियों के लिए भी बड़ी सुविधा माना जा रहा है। हालांकि, ट्रेन के विस्तारित रूट, समय-सारिणी और सेवा शुरू होने की तारीख को लेकर रेलवे की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News