विधानसभा चुनाव: मायावती ने कांग्रेस सरकार पर कसा तंज, लोगों से की यह अपील

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 02:54 PM (IST)

चंडीगढ़: आज नवांशहर में चुनावों को लेकर अकाली-बसपा के गठबंधन के प्रचार के लिए एक रैली की गई। इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर मायावती ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रकाश सिंह बादल खराब सेहत के कारण इस रैली में नहीं आ सके। लोगों की सेवा के लिए प्रकाश सिंह बादल इस उम्र में भी चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह लंबी हलके से अधिक वोट देकर उन्हें जीताए।  इस उम्र में भी लोगों की सेवा के लिए लड़ रहे हैं चुनाव। 4 बार मुख्यमंत्री रहे बादल। पंजाब में अकाली-बसपा गठबंधन को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जीत दिलाएं। 

इस मौके पर मायावती ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि इस बार लगता नहीं की कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। कांग्रेस ने स्वार्थ के लिए एक दलित को मुख्यमंत्री चेहरा ऐलान किया है। दलित वोट बैंक के खातिर ही चन्नी को सी.एम. बनाने की घोषणा की है। चन्नी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सी.एम. चेहरा ऐलान होते ही वह हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में नतमस्तक होने चले गए मगर अच्छा होता अगर वह अपने गुरु रविदास महाराज के जी के भी दर पर माथा टेकने जाते। कांग्रेस सत्ता में आई तो चन्नी को दरकिनार कर दिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini