MBA Student ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 04:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क: बठिंडा जिले के एक गांव में युवक द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान सुखवंत सिंह (23) निवासी गांव मेहमा सरजा के रूप में हुई है। युवक एम.बी.ए. (MBA) का छात्रा था जिसने जहरीला पदार्थ निगल कर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। 

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा परिवारिक सदस्यों से पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह बठिंडा के अजीत रोड की गली नंबर के पास एक पार्क में मृतक सुखवंत सिंह बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। समाजसेवी संस्था द्वारा उसे इस हालत में देखकर तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया।   बताया जा रहा है कि इलाज दौरान युवक इतना कहा कि उसने जहर निगल लिया है इससे कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।  

फिलहाल युवक द्वारा उठाए इस बड़े कदम के बारे कुछ पता नहीं चला है कि उसने ऐसा क्यों किया। जानकारी के अनुसार युवक एम.बी.ए. का छात्र था और IELTS की कोचिंक भी ले रहा था। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini