मालेरकोटला में 15 सितंबर को दुकानें बंद रखने का आदेश, पढ़ें खबर
punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 04:23 PM (IST)
मालेरकोटला (अखिलेश): जैन धर्म, जिसे दया व अहिंसा का धर्म भी कहा जाता है, में पर्वाधिराज पर्यूषण का पर्व चल रहा है। इस पर्व के अंतिम 8वें दिन 15 सितम्बर को संवत्सरी महापर्व को ‘क्षमा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस संबंध में एस.एस. जैन सभा (रजि.) मोती बाजार के प्रधान सुदर्शन कुमार जैन ने जिला प्रशासन समक्ष अपील की थी कि 15 सितम्बर को संवत्सरी महापर्व पर जिला मालेरकोटला में मीट, मछली, अंडों की दुकानें, रेहड़ियां, नॉन-वैज होटलों/ढाबों/अहातों आदि को बंद रखा जाए। क्योंकि जैन लोग संवत्सरी महापर्व को ‘अहिंसा व क्षमा दिवस’ के तौर पर मनाते हैं। इस दिन जीव-जन्तुओं की हत्या करना जैन धार्मिक रीती-रिवाजों के अनुसार अशुभ है। ऐसे होने से जैन लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है और शरारती तत्व इसका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं।
उक्त पर जिस पर डी.सी. मालेरकोटला विराज श्यामकरण तिड़के ने अमन व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए है कि 15 सितम्बर को जिला मालेरकोटला में सभी मीट, मछली, अंडों की दुकानों, रेहडिय़ों, नॉन-वैज होटलों/ढाबों/अहातों आदि को पूर्ण रूप से बंद रखा जाए।
डी.सी. साहिब के उक्त आदेश से जहां अपने चातुर्मास हेतु विराजमान जैन महासाध्वी श्री सुमित्रा जी महाराज ठाणे-7, सबा के चेयरमैन रमेश जैन लोहटिया, महासचिव बालकृष्ण जैन, मीडिया प्रभारी निखिलेश जैन, लेखक रवीन्द्र जैन व दर्शन जैन आदि ने आभार व्यक्त किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

