केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहब में हुई नतमस्तक

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 05:42 PM (IST)

फतेहगढ़ साहब (जगदेव): केंद्रीय विदेश राज मंत्री मीनाक्षी लेखी आज शहीदों के पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहब में नतमस्तक हुई। इस मौके उन्होंने फतेहगढ़ साहिब के महान शहीदों को श्रद्धांजलि भी भेंट की। केंद्रीय विदेश राज मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत दिहाड़े को समर्पित 26 दिसंबर को बीर बाल दिवस ऐलान कर सच्ची श्रद्धांजलि भेंट की है जिससे आने वाली नौजवान पीढ़ी इन महान शहीदों की बलि से सीख ले सके। 

इस मौके उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा क्योंकि पंजाब कार्यकारिणी की तरफ से उम्मीदवारों के नामों की सूची तैयार कर केंद्रीय हाईकमान को भेज दी गई है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

                                                                                            

 

Content Writer

Subhash Kapoor