कुलतार सिंह संधवां ने की बाजवा से मुलाकात,  दिया ये भरोसा

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 05:20 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने आज प्रतिपक्ष के नेता विधायक प्रताप सिंह बाजवा के साथ मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिया कि सत्ता पक्ष के साथ-साथ विरोधी पक्ष के सदस्यों को भी जन हित सम्बन्धी मुद्दों को उठाने के लिए निष्पक्ष और उचित मौका प्रदान किया जाएगा । 

संधवां ने कहा कि लोकतंत्र में विरोधी पक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विरोधी पक्ष के नेता और उनकी पार्टी बड़े सार्वजनिक हितों में जनता से सम्बन्धित मुद्दों पर रचनात्मक बहस करवाने और सत्र को सफलतापूर्वक चलाने में समर्थन देगी। उन्होंने बाजवा संधवां को भरोसा दिया कि वह सदन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके पर विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और पंजाब विधान सभा के सचिव सुरिन्दरपाल सिंह भी उपस्थित थे।

Content Writer

Vatika