कर्मचारी जत्थेबंधियों ने वॉटर सप्लाई एवं सैनीटेशन विभाग के मंत्रियों से की मीटिंग

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 07:51 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। आज यहां वॉटर सप्लाई एवं सैनीटेशन विभाग के मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा के कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की, जो बेहद आरामदायक माहौल में हुई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंत्री जिम्पा ने कहा कि विभाग के कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर वॉटर सप्लाई एवं सैनीटेशन विभाग के प्रमुख सचिव डी.के. तिवारी व वॉटर सप्लाई एवं सैनीटेशन विभाग के प्रमुख विपुल उज्जवल विशेष रूप से उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini