एक नहीं, 2 नहीं अब सातवीं महिला पर आया इस शख्स का दिल.... मामला हैरान कर देगा आपको

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 01:12 PM (IST)

पंजाब डेस्क : जलालाबाद में 3 बच्चों की मां के प्रेमी संग फरार हो जाने का मामला सामने आया है। यह मामला जलालाबाद की लल्ला बस्ती का बताया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए लल्ला बस्ती निवासी प्रवासी मजदूर ने बताया कि उसकी पत्नी अपने एक बच्चे को छोड़ 2 बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी भागी है वह सही नहीं है। उसकी पहले ही कई बार शादियां हो चुकी है और वह कई महिलाओं को भगा चुका है।

वहीं इस मामले को लेकर महिला को भगा कर ले जाने वाले व्यक्ति की पत्नी ने कहा कि उसका पति बहुत घटिया है। उसने पहले भी तीन शादियां की है, वहीं 2 महिलाओं को वह भगा चुका है। इसके साथ ही एक महिला से उसने कोर्ट मैरिज की है व अब वह एक और महिला को भगा कर ले गया है। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash