पंजाब में गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 03:43 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब भर के लोगों को बढ़ रही गर्मी को लेकर पहले से भी अधिक सुचेत रहना होगा। क्योंकि आने वाले 4-5दिनों में गर्मी का प्रकोप पहले से भी अधिक रहने वाला है। ऐसी संभावना मौसम विभाग चंडीगढ़ के मौसम माहिरों ने व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें : पंजाब की महिलाओं के लिए अच्छी खबर, जल्द खातों में आएंगे 1-1 हजार रुपए !

मौसम विभाग चंडीगढ़ के प्रभारी डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि जो शहर या इलाके राजस्थान के साथ लगते है, उनमें अधिकतम तापमान का पारा 45 डिग्री सैल्सियस या फिर इससे अधिक भी रह सकता है और जो इलाके हिमाचल के साथ लगते है, उनमें तापमान का पारा 38 डिग्री सैल्सियस से 40 के बीच रहने की संभावना है। जब कि अन्य इलाको में तापमान का पारा 40 से 42 डिग्री सैल्सियस के बीच रह सकता है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को पंजाब के कुछ इलाको में धूल भरी आंधी चल सकती है। यहां तक बारिश की बात है, फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं है। डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब भर के लोगों को यह भी सलाह दीं है कि गर्म मौसम के मद्देनजर खुद को बचा कर रखें। काले रंग के कपड़ो का इस्तेमाल न करें। अधिक से अधिक पानी पीएं। बिना जरूरी काम से घर से बाहर जाने से परहेज ही करे। विशेष कर छोटे बच्चों व बुजुर्गो का ध्यान रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash