झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 21, 2022 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में बीते कुछ दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत दी है। प्री-मानसून की बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।  मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आज पूरा दिन बारिश होने के आसार हैं। आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवाएं चलेंगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। 

पंजाब में प्री-मानसून के बाद मानसून भी जल्द दस्तक देने वाला है। कहा जा रहा है कि 25 जून से 5 जुलाई तक पंजाब में मानसून सक्रिय हो जाएगा। गौरतलब है कि बीती रात पंजाब के अधिकतर शहरों में बारिश हुई जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash