प्रवासी मजदूर ह''त्या मामले की सुलझी गुत्थी, साला ही निकला गुनहगार

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 10:26 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित) : पुलिस ने कल गांव अवान घोड़े शाह में उत्तर प्रदेश के एक प्रवासी मजदूर की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। थाना चीफ़ टांडा इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि पुलिस ने गांव के रहने वाले सुखविंदर सिंह के बयान पर मृतक प्रवासी मजदूर के साले अंकित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सुखविंदर ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते अंकित ने अपने साले की उस समय गला घोंटकर हत्या कर दी जब उसकी पत्नी और बच्चे उत्तर प्रदेश गए हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज करके अंकित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News