मिल्खा सिंह की सेहत में सुधार, पत्नी भी कोरोना Positive

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 01:13 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर (82) की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को उन्हें भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। निर्मल कौर इंटरनैशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं।

मिल्खा सिंह के कोरोना पॉजटिव आने के बाद निर्मल कौर ने भी अपना कोविड टैस्ट करवाया था। बहरहाल अभी मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी को एक ही रूम में रखा गया है। पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। बुधवार को उन्हें आई.सी.यू. वार्ड से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मिल्खा को अभी सांस लेने में मैडीकल ऑक्सीजन स्पोर्ट लेनी पड़ रही है। इसके अलावा उन्होंने अब थोड़ा-थोड़ा खाना भी शुरू कर दिया है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News