Fraud: विदेश भेजने के नाम पर ठगे लाखों! मामला दर्ज़

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 09:54 PM (IST)

पायल/खन्ना (विनायक, स.ह.): विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी गांव दूधाल की शिकायत पर थाना मलौद पुलिस ने मनदीप सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी गांव रंगिया, थाना सदर धूरी और महकप्रीत सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी बरनाला, पुलिस स्टेशन सिटी बरनाला के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह ने उच्च पुलिस अधिकारियों को 25-02-2023 को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसने अपने बेटे गुरिंदर सिंह को विदेश भेजने के लिए उपरोक्त आरोपियों से बातचीत की थी। उन्होंने कुल 7 लाख रुपए लिए थे। बाद में जब उसने वीजा के बारे में पूछा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे और आज तक न तो उसके बेटे को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए। पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे की जांच एस.आई. जगजीत सिंह कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Paras Sanotra