मंत्री आशु की पत्नी ने की थी अपील, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई
punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 05:14 PM (IST)
लुधियाना (हितेश) : नगर निगम ने किरकिरी होने के बाद आखिर अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां बताना उचित होगा कि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अवैध होर्डिंगों पर उनकी फोटो न लगाने की अपील की थी। इसके अलावा उन्होंने मेयर-कमिश्नर से शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे अवैध होर्डिंगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की थी, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन की नींद खुल गई है, जिसके तहत चारों जोनों में लगे हुए अवैध होर्डिंगो को हटाने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई है।
नगर निगम के मुलाजिमों दुआरा पहले यह सोचकर अकाली, भाजपा व 'आप' के होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही थी कि उनके द्वारा कांग्रेस के होर्डिंग्स लगे रहने का मुद्दा बनाकर विरोध किया जा सकता है लेकिन अब कांग्रेस नेताओं के होर्डिंग हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है तो अकाली, भाजपा व 'आप' के लगाए गए होर्डिंग्स की बारी भी आ गई है।
महानगर में बड़ी संख्या में धार्मिक होर्डिंग्स भी लगे हुए हैं, हालांकि इस तरह के होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर निगम द्वारा प्वाइंट फिक्स किए हुए हैं। अब नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है उसमें किसी विवाद से बचने के लिए फिलहाल धार्मिक होर्डिंग से नजरें चुराई जा रही हैं।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here