विधानसभा चुनाव: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 फरवरी को इन राज्यों में करेंगे जन सभाएं

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 09:48 PM (IST)

जालंधर (गुलशन): भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश भाजपा महसचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा हाईकमान द्वारा 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है, जो पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगें। इसी कड़ी में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 फरवरी को पंजाब में चुनावी जनसभा करने आ रहे हैं। राजनाथ सिंह विधानसभा दसूहा, सुजानपुर व गुरदासपुर में जन सभाओं को संबोधित करेगें।

जिक्रयोग्य है कि राज्य में विधानसभा चुनाव होने में अभी कुछ ही दिन बचे हैं, जिसके मद्देनजर भाजपा ने पंजाब में अपना चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया है। इस तरह से राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा देखने को मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini