कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित इन मंत्रियों ने गुरमीत बावा के निधन पर जताया दुख

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 03:52 PM (IST)

चंडीगढ़ः गुरमीत बावा के निधन के बाद पंजाब में शोक की लहर दौड़ गई है। कई लोगों ने इस बात पर दुख प्रकट किया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा कई अन्य मंत्रियों ने भी इस बात पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सम्मानित पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनका निधन पंजाबी लोक संगीत जगत में एक बड़ा शून्य छोड़ देगा। कैप्टन अमरेंद्र ने कहा कि उनकी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार व उनके हजारों प्रशंसकों के साथ हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः संगीत जगत को बड़ा झटका, इस पंजाबी गायिका का हुआ दिहांत

PunjabKesari

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और शिक्षा मंत्री परगट सिंह की तरफ से प्रसिद्ध लोक गायिका गुरमीत बावा के देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा किया गया। यहां जारी प्रैस बयान में सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि गुरमीत बावा वह बुलंद आवाज थी, जिसने अपनी साफ-सुथरी और अर्थ भरपूर गायकी के साथ आधी सदी से अधिक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की।

यह भी पढ़ेंः पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा के देहांत पर मुख्यमंत्री चन्नी ने जताया दुख

उन्होंने कहा कि गुरमीत बावा अपनी लंबे अलाप के लिए जाने जाते थे। परगट सिंह ने कहा कि गुरमीत बावा ने पंजाबी मातृभाषा, सभ्याचार और लोक संगीत की लंबी समय सेवा की है। इस लोक गायिका के जाने से पंजाबी लोक गायिकी को अपूरणीय क्षति हुई है। रंधावा और परगट सिंह ने भी गुरमीत बावा के परिवार, प्रियजनों और प्रशंसकों के साथ अपना दुख सांझा किया, दिवंगत आत्मा की आध्यात्मिक शांति और उनके पीछे परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ेंः नवजोत सिद्धू ने कृषि कानून वापस लेने पर घेरी केंद्र सरकार

जिक्रयोग्य है कि पंजाबी संगीत जगत में आज उस समय शोक की लहर दौड़ पड़ी जब पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का 77 साल की उम्र में देहांत हो गया। गुरमीत बावा पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज अमृतसर में उन्होंने आखिरी सांस लेते हुए इस नश्वर संसार को अलविदा कहा। गुरमीत बावा ने 45 सेकेंड में लंबे अलाप लगाने का रिकार्ड अपने नाम किया था। इसके साथ ही उनको राष्ट्रीय अवार्ड सहित कई अन्य सम्मान भी मिले थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News