संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़के का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 09:28 PM (IST)
जालंधर (वरुण): शहर में पड़ते शिव नगर से संदिग्ध हालातों में एक नाबालिग लड़का किडनैप कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नही, किडनैप करने वाले लोगों ने लड़के घर पर फोन किया और कहा कि उन्होंने लड़के से 1 हजार रुपए लेने है। जब तक उनके पैसे नहीं मिलते वह लड़के को नहीं जाने देंगे व उसका नुकसान भी कर सकते है। ऐसी जानकारी मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस तुरन्त लड़के के घर पहुंची। पुलिस ने जब उक्त मोबाइल नंबर पर फोन किया तो नंबर बन्द था। थाना-1 की पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर की लोकेशन खंगाली जा रही है। जल्द ही लड़के को बरामद कर लिया जाएगा। जिक्रयोग्य है कि शहर में किडनैपिंग, चोरी व लूटपाट की घटनाओं में काफी बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन शहर में लुटेरों व चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here