पिता सहित पूरे परिवार ने नाबालिग बेटी से जो किया, पढ़कर आपका भी खौल उठेगा खून

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 01:02 PM (IST)

लुधियाना(भंडारी): थाना सिटी जगराओं की पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करवाने के आरोप में उसके पिता सहित 6 व्यक्तियों के खिलाफ धारा-342, 376, 506, 120बी तथा पोक्सो एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।उक्त मामला मुख्य आरोपी लड़की के पिता की पूर्व पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्त्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 वर्ष पूर्व आरोपी गुरप्रीत सिंह से हुई थी जिससे उसके एक लड़की तथा एक लड़का हुए। बाद में आपस में झगड़ा चलने पर वे 7-8 वर्ष से अलग रहने लगे तथा बाद में दोनों ने दोबारा विवाह करवा लिया। लॉकडाऊन के दौरान बेटी को उसका पहला पति अपने घर ले गया। पहले तो लड़की से उसके परिवार का व्यवहार ठीक रहा लेकिन बाद में उसे किसी से बात करने को रोक दिया था। 

गत 22 फरवरी को उसकी लड़की का फोन आया कि उससे डैडी, प्रिंकी, आकाश तथा पूजा भाभी गलत काम करवाते हैं तथा मना करने पर उससे मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपी पूजा ने उसे किसी अज्ञात व्यक्ति के पास मोटर पर छोड़ा तथा उसने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किए। फिर उन्होंने मिलकर अन्य आरोपी रोशन कुमार के पास छोड़ किया जो भी उससे गलत काम करवाता रहा। केस की जांच कर रही एस.आई. कमलदीप कौर ने गुरप्रीत सिंह, उसकी दुसरी पत्नी पिंकी, पुत्र आकाश, पुत्रवधू पूजा, रोशन पुत्र रघु (प्रवासी) हाल वासी कोठे शेरजंग थाना सिटी जगराओं तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है तथा रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News