नाना की गंदी करतूत, कपड़े बदल रही थी नातिन और..., हैवानियत सुन कांप उठेगी रूह

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 12:50 PM (IST)

मोगा : थाना सदर के अधीन पड़ते गांव दौलतपुरा उच्चा में उस समय सनसनी मच गई जब नाना ने 14 वर्षीय नातिन को तेजधार हथियार से हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि 14 साल की नातिन राजदीप कौर कमरे में कपड़े बदल रही थी जहां 60 साल का नाना छिपकर बैठा था। उसने नातिन से जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर आदमी ने लड़की पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। 

घटना की जानकारी मिलने पर थाना सदर के प्रभारी इंस्पैक्टर हरविन्द्र सिंह तथा सहायक थानेदार मनीष कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां का मामा पिछले कई सालों से उनके घर रह रहा था। वह नातिन पर बुरी नजर रखता था। गत दिन जब लड़की 8वीं क्लास के पेपर देकर अपने घर पहुंची तथा कमरे में वर्दी बदलने लगी। इस दौरान कमरे में छिपे नाना ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पीड़िता की मां ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा तोड़ा तथा लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरविन्द्र सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं तथा कथित आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News