नाबालिग लड़की से विवाह रचाने के आरोप, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 11:17 AM (IST)
हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस स्टेशन में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से बाल विवाह रचाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए हाजीपुर के एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह ने बताया कि सी.डी.पी.ओ. हाजीपुर से एक लिखित शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था। यह शिकायत पत्र बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी होशियारपुर द्वारा जारी निर्देशों और जांच के आधार पर तैयार किया गया था।
शिकायत के अनुसार, ब्लाक और पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महज 14 वर्ष की नाबालिग लड़की की शादी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ करवाई गई है, जो कि बाल विवाह निषेध कानून का सीधा उल्लंघन है। एस.एच.ओ. ने बताया कि सी.डी.पी.ओ. से मिली इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच और बाल विवाह में शामिल अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की छानबीन शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

